फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The prescription was made after a quarter of an hour, and the medicine was received after two hours.

Barabanki News: सवा घंटे बाद बना पर्चा, दो घंटे बाद मिली दवा

Sat, 20 Sep 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 20 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The prescription was made after a quarter of an hour, and the medicine was received after two hours.
बाराबंकी। जिला अस्पताल से मरीजों की भीड़ कम नहीं हो रही है। बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस दौरान इलाज के लिए आए मरीजों को परचा बनवाने और दवाई लेने में ही पसीने छूट गए। परचा बनवाने में जहां घंटा भर से अधिक का समय लगा तो वहीं डॉक्टर को दिखाने व दवा लेने में दो घंटे लगे। भीड़ के कारण कई मरीज तो परचा बनवाने के बाद भी बिना डॉक्टर को दिखाए व जांच कराए वापस लौट गए।
विज्ञापन

मरीजों की भीड़ से ओपीडी में बैठे डॉक्टरों के साथ ही अस्पताल का पैरामेडिकल स्टॉफ भी परेशान रहा। शुक्रवार काे ओपीडी में पहुंचे मरीजों में से 587 से अधिक बुखार पीड़ित थे। दवा लेने आए रामजस, मोहब्बत अली, गुलशन, हैदरअली ने बताया कि परचा बनवाने के लिए सुबह नौ बजे ही लाइन में लग गए थे। इसके बाद परचा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने व दवा लेने में तीन घंटे से अधिक का समय लग गया। बुखार पीड़ित कोमल ने बताया कि डेढ़ घंटे तक लाइन में लगने के बाद डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा का परचा मिला। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्या ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है सभी को बेहतर इलाज मिले इसका पूरा प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed