फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The pipeline ruptured, the water logging on road

पाइप लाइन फटी, सड़क पर हुआ जलभराव

Sun, 01 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 01 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
The pipeline ruptured, the water logging on road
बाराबंकी के छाया चौराहा पर रविवार को पाइप लाइन फटने के बाद भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
शहर में पीडब्लूडी कार्यालय के पास नगर पालिका की पेयजल लाइन फटने से मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। सर्द मौसम में सड़क पर पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसके चलते करीब आधा दर्जन मोहल्लों में जलापूर्ति भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


हालांकि विभागीय अधिकारियोें का कहना है कि जो पाइप फटी है वह पुरानी लाइन थी इसके चलते जलापूर्ति में समस्या नहीं आई है। अभी तक फटी पाइप लाइन सही कराने का काम न शुरू होने से पानी की बहाव जारी है। 
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पानी की पाइप लाइन छाया चौराहे के पास पीडब्लूडी कार्यालय के समीप अचानक फट गई। रविवार की शाम पाइप लाइन फटने से जहां करीब आधा दर्जन मोहल्लों सिविल लाइन, लाजपतनगर, बेगमगंज, मुंशीगंज, नेहरूनगर  आदि जगहों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई वहीं केडी सिंह बाबू मार्ग पर जलभराव होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फटी पाइप लाइन को अभी तक सही कराने का काम न शुरू होने के चलते पानी सड़क पर काफी दूर तक जा पहुंचा है। इसके चलते सर्द मौसम में लोग पानी से होकर निकलने को मजबूर है। ईओ एसके सिंह का कहना है कि पुरानी पाइप लाइन अचानक फट गई है लेकिन इससे जलापूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। ईओ ने कहा सोमवार की सुबह फटी पाइप लाइन को सही कराने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed