फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The oldman could not endure severe cold, ceased breathing

कड़ाके की ठंड नहीं सह सका बुजुर्ग, थमी सांसें

Thu, 12 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 12 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
The oldman could not endure severe cold, ceased breathing
बाराबंकी में गुरुवार को बस स्टॉफ के पास कड़ाके की ठंड के बीच अलाव तापते राजगीर। - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार की भोर भीषण ठंड रही। सर्दी का पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री गिर कर दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2011 में 1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


भीषण ठंड के चलते सिरौलीगौसपुर तहसील के गांव पीठापुर में एक वृद्ध की मौत हो गई। भीषण ठंड के चलते भोर में लोग घरों में ही कैद रहे। दोपहर में खिली धूप में बच्चों ने खूब मस्ती की तो शाम ढलते ही गलन बढ़ने से लोग फिर से घरों में कैद हो गए। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की भोर भीषण ठंड रही। तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण ठंड के बीच बह रही बर्फीली हवाएं सुई की तरह लोगों को चुभती रहीं। प्रशासन भी भीषण ठंड में भी अलाव आदि को जलवाने को लेकर उदासीन बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव पीठापुर में 75 वर्षीय वृद्ध नवल किशोर की ठंड लगने से मौत हो गई। मृतक (नवल किशोर) के पुत्र सुखराम ने बताया कि पिता नवल किशोर घर के बाहर छप्पर के नीचे बीती रात सो रहे थे। ठंड लगने से उनका सीना जकड़ गया था। रात में उन्होंने रात में परिवारीजनों को बुला कर सीने में दर्द की शिकायत की थी। सभी उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे।

इसी बीच उनकी मौत हो गई। मृतक (नवल किशोर) कबीर पंथ से जुड़े थे। इस संबंध में तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। ठंड से मौत की पुष्टि हुई तो परिवारीजनों को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान भी एक डिग्री गिर कर 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


अभी और बढ़ेगी ठंड
बाराबंकी। भीषण शीतलहरी कहर बरपा रही है। बृहस्पतिवार को अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज की मानें तो पिछले पांच साल का रिकार्ड ठंड ने तोड़ा है। मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज के विभागाध्यक्ष डॉ. सीताराम मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी 2011 में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। डॉ. मिश्र ने बताया कि अभी तक ठंड से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। जब तक हवा की दिशा नहीं बदलती है। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फ बारी से ठंडक और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed