{"_id":"69e68c6348e90eb42704b2ce","slug":"the-new-army-will-be-equipped-with-cybersecurity-digital-investigation-and-ai-skills-barabanki-news-c-315-1-brp1006-164889-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: साइबर सुरक्षा, डिजिटल जांच, एआई में पारंगत होगी नई फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: साइबर सुरक्षा, डिजिटल जांच, एआई में पारंगत होगी नई फौज
Tue, 21 Apr 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस महकमे के लिए खास दिन अब करीब आ गया है। करीब नौ महीने की कड़ी ट्रेनिंग पूरी कर चुके 874 प्रशिक्षु सिपाही अब औपचारिक रूप से सेवा में शामिल होंगे। पुलिस लाइन और पीएसी परिसर में तैयार हुई यह नई खेप साइबर सुरक्षा, डिजिटल जांच, एआई में दक्ष मानी जा रही है। यह रंगरूट बदलते दौर की स्मार्ट पुलिसिंग की नई तस्वीर भी पेश करेंगे। 26 अप्रैल को पुलिस लाइन व पीएसी परिसर में इनका दीक्षांत समारोह होगा।
करीब नौ महीने पहले हुई पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को जिले में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें गोंडा रोड स्थित 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर में 579 और पुलिस लाइन में 295 रंगरूट प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। दो दिन पहले एडीजी प्रवीण कुमार भी इनसे भेंट कर चुके हैं। इनकी पासिंग आउट परेड अब करीब है। माना जा रहा है कि यह परेड 26 अप्रैल को होगा। हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
इस बार का प्रशिक्षण पारंपरिक ढांचे से आगे बढ़कर तकनीक आधारित बनाया गया, जिससे सिपाही केवल कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित न रहकर आधुनिक अपराधों से भी प्रभावी ढंग से निपट सकें। इन सिपाहियों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल जांच, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल और नए आपराधिक कानूनों की गहन जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही बम डिस्पोजल, अत्याधुनिक हथियारों का संचालन, भीड़ नियंत्रण और फील्ड ऑपरेशन जैसी महत्वपूर्ण स्किल्स में भी दक्ष बनाया गया है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि जिले को ऐसी पुलिस मिलेगी, जो सिर्फ वर्दी में नहीं, बल्कि सोच और तकनीक दोनों में नई पीढ़ी की पहचान होगी।