{"_id":"64cc06f6d6d788eb6c02dee5","slug":"the-movement-of-four-lakh-people-will-be-easy-barabanki-news-c-315-1-brp1006-1830-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: चार लाख लोगों का आवागमन होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: चार लाख लोगों का आवागमन होगा आसान
Fri, 04 Aug 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले की छह सड़कों का निर्माण पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग को करीब तीन कराेड़ रुपये का बजट मिला है। इन सड़कों का निर्माण पूरा होने से करीब चार लाख आबादी का आवागमन आसान हो जाएगा। शासन ने कार्य की गुणवत्ता को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं।
सलेमपुर-भानमऊ-सफदरगंज-बदोसराय मार्ग के लिए अब तक दो करोड़ 34 लाख रुपये मिल चुके हैं। शासन ने अब करीब 72 लाख 90 हजार रुपये और जारी कर दिए हैं। बदोसराय-उधौली मार्ग के लिए पहले सात लाख 73 हजार रुपये खर्च होने के बाद एक करोड़ 54 लाख रुपये और मिले हैं। नैनामऊ-मसौली-देवकलिया-रामपुर कटरा मार्ग के लिए पहले एक लाख 53 हजार रुपये मिले थे।
अब 33 लाख 53 हजार रुपये और मिले हैं। लक्षबर बजहा-करपिया-नेवला मार्ग के लिए 26 लाख 46 हजार रुपये और मिल गए हैं। इसी प्रकार शहर में कांशीराम काॅलोनी से मुख्य मार्ग के लिए शेष छह लाख 83 हजार, भैरमपुर से भिटाैली-नेतपुरवा-रतनपुर-पुरैना मार्ग के लिए 10 लाख 98 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। अधिशासी अभियंता दीपक चौधरी ने बताया कि इन सड़कों का निर्माण पूरा होने से चार लाख से अधिक लाेगों का आवागमन आसान हो जाएगा।