फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The movement of clouds and the cold wind caused trouble

Barabanki News: बादलों की आवाजाही और ठंडी हवा ने किया परेशान

Mon, 23 Dec 2024 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
The movement of clouds and the cold wind caused trouble
बाराबंकी। सुबह से बादलों की आवाजाही और दिन में चलने वाली तेज हवा ने कड़ाके की ठंड का अहसास करा दिया। दिन में मौसम में कई बार हुए उतार चढ़ाव के कारण खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में रविवार दिन की शुरुआत सामान्य रूप से हुई, लेकिन सुबह आठ बजे के बाद अचानक आसामान में बादलाें की आवाजाही शुरू हो गई। इसके चलते कभी धूप तो कभी छांव रही। इसी बीच कोहरा गिरने से हल्की धुंध भी हो गई। दिन चढ़ना शुरू हुआ तो बादल की जगह तेज हवा ने ले ली। करीब साढ़े पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने शाम तक सरसराहट बनाए रखी। शाम को तापमान में तेजी से गिरावट रिकॉर्ड की गई। ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए शहर के रेलवे स्टेशन के सामने रैन बसेरा बना दिया गया है। यहां पिछले वर्ष से स्टेशन परिसर में चल रहे काम की वजह से रैन बसेरा नहीं लग पा रहा था। यात्रियों को सहूलियत देने के लिए यह व्यवस्था कराई गई। बात अगर सरयू नदी के किनारे वाले इलाकों की करें तो वहां सुबह कोहरे के बाद मौसम खुल गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे जयादा अलाव न जलने की समस्या सामने आ रही है। सिरौलीगौसपुर, हरख, सतरिख, जैदपुर, देवा समेत अन्य तमाम स्थानों पर अब तक पर्याप्त संख्या में अलाव जलना नहीं शुरू हो पाए हैं। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed