फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The miscreants took the driver hostage and robbed the truck

बदमाशों ने चालक को बंधक बना लूटा ट्रक

Mon, 07 Nov 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The miscreants took the driver hostage and robbed the truck
जैदपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बदमाशों ने ट्रक चालक पर हमला बोलकर उसे बंधक बना लिया। बदमाश कुछ दूर बाद चालक को छोड़कर ट्रक लेकर भाग गए। जीपीएस से ट्रक की लोकेशन की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ट्रक बरामद कर लिया। बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के नगला केवल गांव निवासी कौशलेंद्र ट्रक चालक है। कौशलेंद्र के अनुसार शनिवार की रात करीब 10 बजे अहमदपुर टोल प्लाजा के पास जब वह ट्रक का शीशा साफ कर रहा था, तभी तीन बदमाश आ गए। बदमाशों ने असलहे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। तीन हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे बंधक बनाकर बाराबंकी के पास आए और उसे उतार कर ट्रक लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना उसने दिल्ली में रहने वाले अपने ट्रक मालिक तेजपाल यादव को दी। ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो सक्रिय हुई पुलिस को ट्रक मंजीठा के पास बाईपास पर खड़ा मिला। बदमाश ट्रक की दो बैट्री अपने साथ ले गए। जैदपुर के थाना प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed