{"_id":"6816657fe14e813b230db014","slug":"the-miscreant-got-shot-in-the-leg-in-the-encounter-barabanki-news-c-315-1-brp1006-138551-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली
Sun, 04 May 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 04 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख इलाके में शुक्रवार देर रात चोरी की दो घटनाओं में फरार चल रहे बदमाश के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश महेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। पकड़ा गया बदमाश सतरिख क्षेत्र के ही भेड़िहन पुरवा मजरे सिकन्दरपुर गांव का निवासी और उस पर विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
एएसपी दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात सतरिख पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कमरपुर चौराहे के पास एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर एक युवक सवार होकर जाता दिखा। रोकने का इशारा करने पर युवक ने बाइक जाटा बरौली गांव की ओर माेड़ दी। स्वाट टीम व मानपुर चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को जानकारी देकर पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा कर जीआईसी जाटा बरौली के निकट घेराबंदी की तो बचने के लिए बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा के लिए की गई कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया। इसके एक साथी दिवाकर को पुलिस ने 30 अप्रैल को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया था। घायल बदमाश ने 11 मार्च को कमरपुर सरैया में मोबाइल फोन की दुकान व कास्मेटिक की दुकान व गल्ला की दुकान से चोरी करने की बात स्वीकार की है।