फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The minister in charge of the district got angry after seeing the chaos

Barabanki News: अव्यवस्था देख बिफरे जिले के प्रभारी मंत्री

Tue, 05 May 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 05 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The minister in charge of the district got angry after seeing the chaos
बाराबंकी। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। परिसर में फैली अव्यवस्थाएं देख उनका पारा चढ़ गया। सीएमएस को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। कहा कि मरीज हित सर्वोपरि होना चाहिए। यही सरकार की मंशा है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीबी वार्ड में ताला लटकता मिला जबकि टीबी का मरीज जनरल वार्ड में भर्ती मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। वार्ड में भर्ती मरीज राकेश, महेश, केशव ने बताया कि समय से भोजन नहीं मिलता है। कभी भोजन मिलता है तो उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं होती। मंत्री ने देखा कि मरीजों का स्ट्रेचर पर लिटाकर इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन

यही नहीं जनप्रतिनिधियों के लिए कोई ऐसा वार्ड नहीं था जिसमें उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा सके। एक वार्ड पर प्रशिक्षुओं ने कब्जा कर रखा था। निजी वार्डों में चिकित्सकों का कब्जा मिला। शौचालय में गंदगी देख प्रभारी मंत्री नाराज हो गए। सीएमएस को निर्देशित करते हुए कहा सभी खामियों को तत्काल दूर किया जाए और वीआईपी को भर्ती करने के लिए अलग से व्यवस्था की जाए। उन्होंने जिला कारागार का भी निरीक्षण करने के साथ ही नगर पालिका के पास निर्माणाधीन पेयजल परियोजना के कार्य को भी परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed