फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The message of harmony was taken out in a procession

Barabanki News: शोभायात्रा निकाल कर दिया समरसता का संदेश

Sat, 15 Apr 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 15 Apr 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
The message of harmony was taken out in a procession
बाराबंकी। जिले भर में शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न आयोजन किए गए। कई जगह भंडारे और समरसता भोज का भी आयोजन किया गया। भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा समेत सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के कार्यालय पर आंबेडकर जयंती विशेष रूप से मनाई गई। विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। साथ ही लोगों ने शोभायात्रा भी निकाली और आंबेडकर द्वारा समाज के लिए किए गए कामों का बखान किया।
विज्ञापन

शहर के सतरिख नाका स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर मेमोरियल सेवा संमिति द्वारा आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बुद्ध वंदना व त्रिशण पंचशील का पाठ कर राष्ट्र मंगल की कामना की गई। पार्क को फूलों से सजाया गया तथा बाबा साहब के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने भोजन वितरण कर भंडारे का शुभारंभ किया। उधर सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, तनुज पुनिया सहित भाजपा, सपा व बसपा के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। शहर के छाया चौराहे पर भी भंडारा आयोजित किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में निंदूरा ब्लॉक के घुंघटेर से शोभा यात्रा प्रारंभ की गई जो बाबागंज से गुलरिया, भिठोकर, पिपरिहा सहित कई गांव से होकर गुजरी। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा भी शोभायात्रा में शामिल हुए। छिलागव और शाहपुर बकसोलिया में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। हैदरगढ़ में भिलवल से छंदरौली तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विधायक दिनेश रावत भी शामिल हुए। कोटवाधाम में सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप ने समरसता भोज का शुभारंभ किया। रामसनेहीघाट के ग्रामीण बालिका इंटर कॉलेज में अभाविप ने जयंती मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पांच हजार वर्ग फीट में चूने, कोयले, पत्थर और गुलाल से निर्मित बाबा साहब की थ्रीडी आर्ट बनाई। मसौली क्षेत्र के बड़ागांव, बांसा, मदारपुर, नसीरनगर, टेरासनी, अमदहा, मढि़या, भयारा, टेरा दौलतपुर, रहरामऊ, धरौली आदि गांवों में जयंती पर लोगों ने शोभायात्रा निकाली और अन्य कार्यक्रम किए। सिद्धौर ब्लाक के हुसैनपुर और मझियावां गांव में लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। रामनगर के एसबीपीएम स्कूल के स्टाफ, बच्चों व उनके अभिभावकों ने आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। बरेठी स्थित महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज में भी चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर आंबेडकर के व्यक्तित्व का बखान किया गया। देवा के खेवली स्थित अंसरा पब्लिक स्कूल में जयंती पर आंबेडकर को याद किया गया। त्रिलोकपुर के तेलियानी निजामपुर अमलोरा गांव स्थ्ति आंबेडकर पार्क में पहुंचकर लोगों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बंकी ब्लॉक के आलापुर स्थित नंदलाल प्रभू देवी प्रोफेशनल इंटीट्यूट में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जैदपुर में मार्डन एकेडमी स्कूल में आंबेडकर जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed