फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The married woman was supposed to go to her in-laws' house with her husband in the morning but she hanged herself at night.

Barabanki News: सुबह पति के साथ जाना था ससुराल, रात में ही फंदे से लटकी विवाहिता

Mon, 03 Nov 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The married woman was supposed to go to her in-laws' house with her husband in the morning but she hanged herself at night.
बेरी गांव में विवाहिता नीतू की मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : बेरी गांव में विवाहिता नीतू की मौत के बाद बिलखते परिजन
जैदपुर। थाना जैदपुर केे बेरी गांव मेें राम किशोर की विवाहित पुत्री नीतू (23) का शव रविवार भोर घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। नीतू डेढ़ महीने से मायके में थी। शनिवार को पति उसे विदा कराने आया था और सुबह ससुराल जाने की बात तय हुई थी। विवाहिता के मोबाइल फोन पर अंतिम कॉल गांव के ही एक युवक की मिली। पुलिस इसे प्रेमप्रसंग से जुड़ा मामला मान कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बेरी निवासी नीतू का विवाह डेढ़ साल पूर्व सतरिख थाना क्षेत्र के सराय अकबराबाद निवासी अनिल कुमार के साथ हुआ था। पुलिस के अनुसार, शादी के बाद नीतू ज्यादातर समय अपने मायके बेरी में ही रही। डेढ़ माह पहले वह फिर मायके आई थी। शनिवार को पति अनिल उसे ले जाने के लिए बेरी आया हुआ था। परिजनों के अनुसार रात में दोनों ने एक साथ खाना खाया और सुबह साथ में चलने की बात पर रजामंदी हुई, लेकिन भोर में घर वाले जब सो कर उठे तो छत में लगी सरिया में रस्सी से बने फंदे से नीतू का शव लटकता मिला। यह देख पूरा परिवार सन्न रह गया। मृतका के पास से मोबाइल फोन मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि मोबाइल में गांव के ही एक युवक के नंबर से अंतिम कॉल थी। एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया नीतू ने आत्महत्या की। मोबाइल के सहारे घटना खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed