फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The married woman was chased away from the house, four were sued

Barabanki News: विवाहिता को घर से भगाया, चार पर मुकदमा

Wed, 08 Feb 2023 08:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 08 Feb 2023 08:34 PM IST
विज्ञापन
The married woman was chased away from the house, four were sued
पति की मौत के बाद मायके पहुंची विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। पति की मौत के बाद विवाहिता को ससुराल से भगा दिया। आरोप है कि ससुरालीजनों ने मायके आकर कहा कि इस डायन का बसर ससुराल में नहीं होगा और सुलह समझौते का दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर एसपी के निर्देश के बाद सुबेहा थाने में चार सुसरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बीते तीन फरवरी को एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका विवाह आठ साल पहले रायबरेली जिले के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी युवक से हुआ था। बीते सात दिसंबर 2022 को बीमारी के कारण पति की मौत हो गई। जिसके बाद ससुरालीजनों ने उसे ताना देना शुरू कर दिया। विवाहिता से कहा कि अब ससुराल में बसर नहीं होगा। उसे लगातार प्रताड़ित किया गया। जिससे विवाहिता मायके चली आई।
विज्ञापन

आरोप है कि 31 दिसंबर को विवाहिता के ससुर, सास व दो देवरों ने मायके आकर एक कागज पर सुलह समझौता के लिए हस्ताक्षर बनाने को कहा। विवाहिता के पिता से कहा कि इस डायन का बसर ससुराल में नहीं होगा। इसका विरोध करने पर मारपीट की कोशिश की गई। एसपी के निर्देश के बाद सुबेहा पुलिस ने मंगलवार शाम विवाहिता के सास, ससुर सेत चार ससुुुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................................
बाक्स-
रास्ते में पत्नी को पीटा, युवक पर केस
बाराबंकी। विवाहिता गुलनाज ने देवा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि, उसकी शादी लखनऊ के निशाातगंज निवासी सलमान के साथ हुई है। वह आए दिन प्रताड़ित करता है। दो दिन पहले जब वह ससुराल से मायके देवा आई है। मंगलवार को वह कुर्सी से लौट रही थी कि रास्ते में मिले पति सलमान ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने केेस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। संवाद

................
बाक्स-
पति समेत सात पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा
बाराबंकी। एक विवाहिता को घर से भगाने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत सात ससुराजीजनों के खिलाफ बदोसराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिरौलीगौसुपर निवासी मंजू देवी ने महिला आयोग से शिकायत की थी कि वर्ष 2019 में मरकामऊ निवासी मुलायम के साथ उसकी शादी हुई थी। एक पुत्र ने भी जन्म लिया। दहेज में कार आदि की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने उसे भगा दिया है। पुलिस ने पति मुलायम समेत सात ससुरालीजनों पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed