{"_id":"583c6d064f1c1b2d1ede5647","slug":"the-market-did-not-show-any-effect-of-the-closure-the-market-dominated-ronak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी का नहीं दिखा असर, बाजार में छाई रही रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी का नहीं दिखा असर, बाजार में छाई रही रौनक
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
शहर के प्रमुख बाजारों में लगी रही लोगोें की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी का लेकर भारत बंद के आह्वान का जरा भी असर नहीं दिखाई दिया। शहर की दुकानें आम दिनों की तरह खुली जिससे बाजारों में रौनक भी छाई रही। शहर के सभी प्रमुख बाजारों में जहां रौनक छाई रही वहीं ग्रामीणों इलाकों में भी दुकानें खुली रही। ज्यादातर व्यापारियों ने बंद का समर्थन न करने की बात कही है।
सोशल मीडिया व कई राजनीतिक दलों के द्वारा सोमवार को भारत बंद होने का आह्वान करने की बात कही जा रही थी। लेकिन सोमवार की सुबह से ही इस बंद का कोई असर नहीं दिखाई पड़ा। शहर में धनोखर, घंटाघर, नाका सतरिख, सट्टी बाजार, छाया चौराहा, घोसियाना, मुंशीगंज, देवा मार्ग, हाईवे, पल्हरी चौराहा, दशहराबाग, नाका पैसार आदि जगहों पर सुबह से ही दुकानें खुली रही। यहां पर रोज की अपेक्षा खरीददारी करने के लिए लोगों की भीड़ भी ज्यादा देखी गई। सुबह से लेकर शाम तक बाजार में रौनक रहने से यहां बंद का कहीं कोई असर दिखाई नहीं पड़ा है।
ग्रामीण इलाकों में भी खुली रही दुकानें
नोटबंदी को लेकर भारत बंद करने का सपना पूरी तरह फ्लाप रहा। ग्रामीण इलाकों में बदोसराय स्थानीय सभी बाजार व कस्बों की दुकानें पूर्ववत खुली रहीं। रोज की तरह सोमवार को भी लोग अपने अपनेे काम मे व्यस्त रहे। बदोसराय, मरकामऊ, कोटवाधाम, सैदनपुर ,रामपुर सआदतगंज, खजुरी, महमदाबाद आदि कस्बों की बाजारें खुली रहीं। पहले की तरह कस्बों मे चहल-पहल दिखी। लोग खरीदारी करते दिखे। वहीं हैदरगढ़, भिटरिया, जैदपुर, सफदरगंज, देवा, फतेहपुर, कुर्सी, रामनगर, मसौली, सतरिख समेत तमाम जगहों पर बाजार में भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
व्यापारियोें ने नहीं किया बंद का समर्थन
जिले के व्यापारी नेताओं ने भी बंद का समर्थन नहीं किया है। आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी ने कहा कि उनके संगठन ने बंद का कोई आह्वन नहीं किया था। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री रविनन खजांची, विधानसभा सदर अध्यक्ष सरदार चरनजीत सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत झा, रोहिताश्व दीक्षित आदि व्यापारियोें ने कहा कि बंद का जिले में कोई असर नहीं रहा है और रोज की तरह सभी व्यापारियों ने अपना कारोबार किया है।