फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The lover, along with his associates, had looted the house.

Barabanki News: प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर घर में की थी लूटपाट

Sat, 08 Feb 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 08 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The lover, along with his associates, had looted the house.
बाराबंकी। इंस्टाग्राम पर प्रेम प्रसंग बढ़ाने के बाद दिल्ली का युवक बाराबंकी पहुंचा और किशोरी से मिलने के दौरान उसके दादा-दादी को बंधक बनाकर नकदी व जेवर की लूट कर ली। सनसनीखेज वारदात के 10 दिन बाद पुलिस ने दिल्ली के चार युवकों को गिरफ्तार कर किशोरी को भी बाल अपचारी के रूप में संरक्षण में भेजकर घटना का चौकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के निवासी एक बुजुर्ग दिल्ली की एक निजी कंपनी से सेवानिवृत होने के बाद पत्नी व 17 वर्षीय किशोरी के साथ टिकैतनगर क्षेत्र में रहते हैं। जबकि पुत्र व अन्य परिवार दिल्ली में है। बीते माह 27 जनवरी की रात घर में घुसे चार बदमाशों ने बुजुर्ग के हाथ पैर व मुंह बांधने के बाद घर में रखी नकदी और जेवर लूट लिए थे। थाना प्रभारी रत्नेश पांडे की अगुवाई वाली पुलिस, स्वाट और सर्विलास टीम ने मैनुअल इंटेलीजेन्स, सीसीटीवी फुटेज एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का खुलासा किया। पुलिस ने दिल्ली के द्वारिका इलाके के निवासी अमन सिंह, पालम में रहने वाले सुधीर यादव व दिल्ली के ही सादिक और मधुबनी निवासी धीरज राय को गिरफ्तार करते हुए बुजुर्ग दंपति की पोती को भी सरंक्षण में लिया है।
विज्ञापन

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली में पढ़ाई के दौरान बुजुर्ग की पोती और अमन सिंह की इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह मिलने-जुलने लगे। विगत वर्ष जुलाई में किशोरी बाराबंकी स्थित टिकैतनगर आकर पढ़ने लगी। अमन भी दिल्ली से टिकैतनगर आता जाता था। रात में किशोरी घर के ताले की चाभी बाहर रख देती थी। 27 जनवरी की रात अमन ने सुधीर, सादिक, धीरज के साथ इसी चाभी से ताला खोलकर घर में घुस कर लूटपाट की। पुलिस ने डेढ़ हजार रुपये व मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed