फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The last rites were performed after the case was registered against the four accused.

चार आरोपियों पर केस दर्ज होने के बाद किया अंतिम संस्कार

Tue, 28 Sep 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The last rites were performed after the case was registered against the four accused.
टिकैतनगर (बाराबंकी)। रास्ते के विवाद में अपने ही सौतेले भाई की बेरहमी से लाठी-डंडों से पिटाई के बाद भाला घोंप कर हत्या कर देने के मामले में पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान लग गए हैं। रविवार देर रात शव के गांव पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने तीन आरोपियों का नाम मुकदमे में न शामिल होने की बात से नाराज होकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पूरी रात पुलिस और परिजनों के बीच वार्ता चलती रही लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। सूचना पर क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट भी मौके पर पहुंचे और दूसरी तहरीर लेकर अन्य आरोपियों का नाम मुकदमे में दर्ज करवाया तब जाकर मामला शांत। इस प्रकार से मामले में चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम परसावल का है। यहां के निवासी मुन्ना का सौतेले भाई जंग बहादुर से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा था। शनिवार को मुन्ना अपने मवेशी लेकर खेतों मे चराने गए हुए थे। देर शाम इसी विवादित रास्ते से वह अपने मवेशी लेकर वापस लौट रहे थे तभी जंग बहादुर इसका विरोध करने लगे जिससे दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई तभी मौके पर जंग बहादुर के परिजन भी आ गए और मुन्ना की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद भाला घोंप कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

वहीं मृतक के भाई ललई ने जंग बहादुर, राजभवन, रामफल, गुड्डू पर हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने मामले में हीला हवाली करते हुए सिर्फ एक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। बाकी तीन आरोपियों का नाम मुकदमे में शामिल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम जब शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों को मुकदमे में एक ही नाम शामिल होने की बात की जानकारी हुई इसी बात से नाराज परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन होता देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आननफानन भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और परिजनों से काफी देर तक बातचीत मान मनौवल चलती रही लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।

देर रात क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट रघुवीर सिंह मौके पर पहुंचे उन्होंने परिजनों से बातचीत की। और दूसरी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चारों को आरोपी बनाया तब जाकर मामला शांत हुआ। परिजनों ने मृतक का सोमवार सुबह 8 बजे अंतिम संस्कार कर दिया। एएसपी मनोज पांडेय ने बताया पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed