फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The issue of electricity and water dominated the meeting of the area panchayat

Barabanki News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में छाया रहा बिजली-पानी का मुद्दा

Wed, 16 Apr 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 16 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The issue of electricity and water dominated the meeting of the area panchayat
सिरौलीगौसपुर के ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक की अध्यक्षता करतीं ब्लॉक प्रमुख
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र पंचायत समिति सिरौलीगौसपुर की बैठक मंगलवार को ब्लॉक सभागार में हुई। बैठक में मुख्य रूप से बिजली व पानी का मुद्दा छाया रहा। आंधी में टूटे बिजली के खंभे व तारों को सही करने में हो रही देरी व गलत बिजली बिल भेजे जाने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। वहीं, गर्मी की वजह से बढ़ी पेयजल समस्या पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

गांवों में पानी की पाइप लाइनें सड़कों को खोदकर डाली गई हैं, लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही। ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने जल निगम के जेई को सभी गांवों में सड़कों की मरम्मत के साथ ही जहां पाइप लाइन बिछ गई है वहां पानी की आपूर्ति कराने के लिए निर्देशित किया। गांवोें में खराब हैंडपंपों की मरम्मत की मांग भी उठी।
विज्ञापन

स्वच्छता कार्यक्रम के तहत एएनएम व ग्राम प्रधानों का संयुक्त बैंक खाता अभी तक न खोलवाए जाने पर ग्राम प्रधान बदोसराय निसार महंगी न नाराजगी जताई। कहा कि आदेश हुए चार साल बीत गए हैं। प्रमुख ने समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश बीडीओ अदिति श्रीवास्तव को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिपिक अजीजुल्ला ने सदन को अवगत कराया कि केंद्रीय वित्त से 3,69 लाख रुपये के बजट से 28 पक्के कार्य कराए गए हैं। 2,76,40 लाख रुपये खर्च किया गया है। पंचम वित्त के 2,60,66 रुपये के बजट से 29 कार्यों में से 21 काम पूर्ण कराए गए हैं। इस मौके पर गेट नंबर का ब्लाॅक प्रमुख ने लोकार्पण भी किया।

बैठक में अमरेन्द्र सिंह, अमित त्रिवेदी, मोहम्मद अहमद शहंशाह, मनोज कुमार सोनी, अकरम अंसारी, जयराम मौर्या, आसीम श्रीवास्तव ओमकार मौर्या, एडीओ शंभूनाथ पाठक, आशीष कुमार वर्मा व कुलदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed