फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The harshness of the cold weather is not diminishing

Barabanki News: सर्द माैसम का कम नहीं हो रहा सितम

Wed, 31 Dec 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 31 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The harshness of the cold weather is not diminishing
मंगलवार को सुबह धूप नहीं​ निकलने पर बाइक से जाते समय गर्म कपड़े पहनकर जाते दिखे।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीतापुर। सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ठंड व गलन से लोगों का बुरा हाल है। मंगलवार सुबह कोहरा जल्दी छंट गया, पर कंपकंपा देने वाली ठंड से लोग देर तक घरों में दुबके रहे। धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन शीतलहर दिनभर ठिठुरन का अहसास कराती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।

जिले में पिछले कई दिनों की तरह ही मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड रही। सुबह कोहरे व शीतलहर के बीच हुई। शीतलहर ने जोर पकड़ा तो कोहरा छंट गया। आसमान साफ होने पर सुबह 11 बजे धूप निकल आई। धूप देख लोग छतों, लॉन और सड़क किनारे पहुंच गए। कड़ाके की सर्दी में धूप ने कुछ राहत पहुंचाई, लेकिन बादलों की आवाजाही के बीच आठ किमी प्रति घंटे की गति से शीतलहर चलती रहने से दिनभर ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन


शाम चार बजे धूप हल्की होने पर गलन बढ़ने लगी। शाम गहराते ही गलन का प्रकोप देख लोग अलाव के पास बैठे नजर आए। साथ ही घना कोहरा पड़ने से शहर की सड़कों पर चहल-पहल भी कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed