{"_id":"6998969e8564ac96e4078462","slug":"the-grooms-sisters-father-in-law-died-while-dancing-in-the-wedding-procession-barabanki-news-c-315-1-brb1001-159514-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बरात में नाचते समय दूल्हे की बहन के ससुर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बरात में नाचते समय दूल्हे की बहन के ससुर की मौत
Fri, 20 Feb 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
बरात में नाचते समय दूल्हे की बहन के ससुर की मौत
रामसनेहीघाट। कोतवाली क्षेत्र के राजा राम मैरिज लॉन में एक विवाह समारोह के दौरान बृहस्पतिवार की रात को खुशी का माहौल उस समय मातम में बदल गया। जब द्वार पूजा की रस्म के दौरान बरात में नाचते समय दूल्हे की बहन के ससुर की मौत हो गई।
बताया जाता है कि नाचते समय अचानक सीने में दर्द उठा। उन्हें तत्काल पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम रनापुर निवासी दूल्हा वैभव की बारात के दौरान हुई। बरात ग्राम पनाइक पुरवा निवासी संजीव तिवारी की पुत्री आकांक्षा के विवाह के लिए आई थी। द्वार पूजा के समय परिवारजन और रिश्तेदार खुशी में झूम रहे थे। इसी दौरान दूल्हे की बहन के ससुर रामप्रताप मिश्रा (58 वर्ष) भी डांस कर रहे थे। रामप्रताप मिश्रा मूल रूप से अमेठी गौरीगंज के निवासी थे, पर अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे।
विज्ञापन
मृतक रामप्रताप मिश्रा अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। दोनों बच्चों की शादी पहले ही हो चुकी है। परिवार के सदस्य इस आकस्मिक निधन से गहरे सदमे में हैं। विवाह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। संवाद