फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The groom turned out to be a transgender, causing commotion at the wedding, and the wedding procession returned.

Barabanki News: दूल्हा निकला किन्नर, शादी में हंगामा, लाैट गई बरात

Sun, 15 Feb 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 15 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The groom turned out to be a transgender, causing commotion at the wedding, and the wedding procession returned.
कोठी थाने के एक गांव में दूल्हे के किन्नर निकलने के बाद पंचायत कराती पुलिस
कोठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को आई बरात में शनिवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा कर दिया, जब पता चला कि दूल्हा किन्नर है। इस जानकारी के मिलते ही अधिकांश बराती और दूल्हे पक्ष के लोग मौके से चले गए, जबकि लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसकी मां को रोक लिया। बाद में पुलिस ने मामले में समझाैता करवा दिया।
विज्ञापन

लड़की के पिता के अनुसार, उनकी पुत्री का विवाह चार महीने पहले दिलौना निवासी रिशु के साथ तय हुआ था। दो महीने पूर्व वरीक्षा और दिखाई की रस्में पूरी हो चुकी थीं और विवाह की तारीख 13 फरवरी निर्धारित थी। तय कार्यक्रम के अनुसार बरात आई और विवाह की रस्में शुरू हुईं। शनिवार सुबह कुछ किन्नर वहां पहुंचे और दूल्हे को अपने समुदाय का बताते हुए उसे साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। यह बात पता चलते ही लड़की पक्ष वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

जैसे ही यह जानकारी सामने आई, बराती तुरंत वापस लौट गए। लड़की पक्ष ने ग्राम प्रधान के माध्यम से दूल्हे के परिजनों को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक कोई नहीं पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में विवाद सुलझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम लड़के के मामा पहुंचे और आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया, जिसके बाद बरात वापस चली गई। कोठी थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed