{"_id":"672a77d02906a293ef0fcad4","slug":"the-gang-involved-in-theft-from-bihar-caught-nine-arrested-barabanki-news-c-315-1-brp1007-127413-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिहार से आकर चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा, नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिहार से आकर चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा, नौ गिरफ्तार
Wed, 06 Nov 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली पुलिस ने बिहार से आकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल की है। गिरोह में शामिल आठ सदस्य बिहार के हैं, जबकि एक मिर्जापुर का अपराधी शामिल है। इसके अलावा दो बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया है। इनके पास से चोरी के आभूषण व नकदी बरामद हुई है। पुलिस गिरोह द्वारा अंजाम दी गई घटनाओं का पता लगाने में जुटी हुई है।
सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी के नेतृत्व में शहर कोतवाली आलोक मणि त्रिपाठी की टीम ने लगातार हो रहीं चोरियों को देखते हुए मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि बिहार से आकर एक गिरोह यहां भीख मांगने की आड़ में एकांत स्थानों पर खाली पड़े मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने बेताब खरवार, संदीप खरवार, गणेश खरवार, हरचुली, अक्षय खरवार निवासी ग्राम साहब टोला थाना बिहिया जनपद आरा बिहार, पालो खरवार निवासी विक्रम गंज पटेल नगर जनपद रोहताश, जीतन, रंजीत कुमार, निवासी ग्राम सबरीनगर महावीर टोला थाना रूपसपुर जनपद पटना व अभिषेक कुमार निवासी ग्राम फुलवारी थाना चुनार जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया। गिरोह में शामिल दो बाल अपचारियों को संरक्षित भी किया गया है। इनके पास से 13,410 रुपये नकद, 2.310 किग्रा चांदी व 18 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए गए। पूछताछ में बताया कि जनपद अयोध्या, गोरखपुर, बाराबंकी में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।