फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The game of overloading, the system failed as soon as the minister left

Barabanki News: ओवरलोडिंग का खेल, मंत्री के जाते ही व्यवस्था फेल

Fri, 26 May 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 26 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
The game of overloading, the system failed as soon as the minister left
बाराबंकी। ओवरलोडिंग के खेल में रोजाना लाखों का वार-न्यारा हो रहा है। अयोध्या की ओर से खनन करने के बाद राजधानी पहुंचाई जा रही मिट्टी व बालू में मुनाफा बढ़ाने के लिए ओवरलोडिंग हो रही है। हद तो यह है कि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्वयं रामसनेहीघाट में दो बार ओवरलोडिंग पकड़ी है। सोमवार की रात मंत्री के छापे के बाद कुछ घंटे अधिकारी चेकिंग का कोरम पूरा करते रहे। उसके बाद फिर वही हाल हो गया।
विज्ञापन



जिले में दो तरह की ओवरलोडिंग हो रही है। एक तो बाहरी जिलों से आने वाले ओवरलोड वाहन जिले के लखनऊ-अयोध्या, लखनऊ-सुल्तानपुर व बाराबंकी-बहराइच हाईवे से गुजरते हैं। दूसरा जिले के अंदर होने वाली ओवरलोडिंग। बालू, मिट्टी का खनन, ईंट-भट्ठे व गन्ने की ट्रक ओवरलोडिंग करती हैं। अभी डेढ़ माह पहले ही परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रामसनेहीघाट इलाके में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर एक ढाबे पर 28 ओवरलोड ट्रक पकड़ने के बाद अधिकारियों को फटकार लगाई थी। तब चालकों ने कह दिया था कि सुविधा शुल्क देकर ही वे वाहनों को ले जाते हैं।
विज्ञापन



इस धरपकड़ के बाद ओवरलोडिंग बंद नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार, मंत्री को शिकायत मिली थी कि उनके छापे के बाद भी गोरखधंधा चल रहा है। बीते सोमवार की रात उन्होंने रामसनेहीघाट इलाके में ही छापेमारी कर दो ट्रकों को ओवरलोड पाया। इसके बावजूद ओवरलोडिंग थमी नहीं है। बुधवार की रात रामसनेहीघाट इलाके में ही ओवरलोड ट्रक बेधड़क ढाबों पर रुके और हाईवे से गुजरते रहे। एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने कहा कि अप्रैल, मई में ओवरलोड पाए जाने पर 80 वाहन सीज किए गए और 43 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





अवैध खनन में लगी जेसीबी व डंपर बरामद, चार परकेस
उधर, जहांगीराबाद क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर मेें अवैध खनन कर मिट्टी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। रात में खनन कर मिट्टी डंपर से ढोई जा रही है। रामसनेहीघाट में बुधवार रात खनन की सूचना मिलने पर तहसीलदार सुधाकर पांडेय व प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज मौके पर पहुंचे। ग्राम सकतपुर में जेसीबी और डंपर को मौके से बरामद कर लिया। इसके बाद अधिकारी शैलेेंद्र कुमार ने जेसीबी चालक तनु वर्मा, डंपर चालक राम सिंह, कार्तिक कुमार, सर्वेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed