फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The first meeting of the shadow corruption issue

पहली बैठक में ही छाया भ्रष्टाचार का मुद्दा

Thu, 14 Jan 2016 11:20 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड की पहली बैठक में सदस्यों ने जिला पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कहा कि ग्रामीण इलकों में ट्रांसफार्मर बदलने का पैसा अधिकारियों और ठेकेदारों की जेब में जा रहा। बिना ग्रामीणों के चंदा लगाए कोई ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा। अमरुन फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चल रही है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष से सदस्यों ने कहा कि पिछले पांच साल से ये मुद्दे उठाए जा रहे हैं लेकिन इनका निराकरण नहीं हो पा रहा है। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह ने शपथ ग्रहण के साथ ही जिला पंचायत की कमान संभाली।
विज्ञापन


गुरुवार को शपथ ग्रहण के बाद दोपहर में जिला पंचायत की पहली बैठक हुई। एक-दूसरे से परिचय के बाद जब अध्यक्ष ने सबसे बोलने के लिए कहा तो सदस्यों का दर्द छलक आया। सदस्यों ने जिला पंचायत में व्यपाप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। जिला पंचायत सदस्य मुकेश सिंह ने कहा कि ट्रांसफार्मर बदले के लिए बिजली विभाग को तीन से छह हजार रुपया मिलता है। लेकिन अफसोस इस बात का है कि ग्रामीण चंदा लगाकर ट्रांसफार्मर बदलवाते हैं। विभाग को जो पैसा मिलता है वह अधिकारियों और ठेकेदारों की जेब में जा रहा है। इस मुद्दे को पिछले कार्यकाल में भी उठाया गया था लेकिन आज तक  कार्रवाई तो दूर जांच तक नहीं कराई गई। यहीं नहीं, जिले में बिना लाइसेंस के अमरून फैक्ट्री संचालित हो रही है। जिला पंचायत ने जब इस फैक्ट्री के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया तो यह फैक्ट्री किस आधार पर चल रही है। आज तक फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। सदन में मौजूद अन्य सदस्यों ने मेज थपथपा कर इसका समर्थन करते हुए जोरदार ढंग से कार्रवाई की मांग उठाई। सदस्यों ने कहा कि फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी से रेठ नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है वहीं दुर्गंध के चलते आसपास के गांवों के लोगों का जीना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य सतीश शर्मा ने जिला पंचायत सदस्यों की नियमित बैठक बुलाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे जनता की समस्याओं को सदन में उठाया जा सकेगा तभी उनका निराकरण हो पाएगा। रानी कन्नौजिया ने कहा कि यदि कोई गरीब अपनी बिटिया की शादी नहीं कर पा रहा है तो इसमें सभी सदस्यों के सहयोग से उसकी शादी कराई जाए। जिस पर निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि जिले के विकास में कोई भेदभाव नहीं होगा। सदस्यों की जो भी समस्याएं है उनका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। अमरून फैक्ट्री और ट्रांसफार्मर बदलने के मामलों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed