फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The finals will clash in Meerut and Gorakhpur

फाइनल में होगी मेरठ व गोरखपुर की भिड़ंत

Thu, 14 Jan 2016 11:38 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही सलमा किदवई मेमोरियल महिला हॉकी टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सेमी फाइनल के दो मैच खेले गए। इसमें मेरठ व गोरखपुर की टीमों ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हरा कर फाइनल के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच स्पोर्टस हॉस्टल लखनऊ व मेरठ की बीच खेला गया। इसमें मेरठ की टीम ने 1-0 से मैच जीत लिया। मेरठ टीम की ओर से काजल प्रजापति ने चौथे मिनट में पहला गोल किया। अंत तक यह अंतर बना रहा। दूसरा सेमी फाइनल मैच स्पोर्टस कॉलेज गोरखपुर व झांसी टीम के खेला गया।  इसमें गोरखपुर की टीम 4-0 से विजेता रही। गोरखपुर टीम की ओर से 20वें मिनट में प्रियंका ने पहला गोल किया। इसके बाद सोनल ने 44वें व 57वें मिनट में दो गोल किए। इसी टीम की योगिता ने चौथा गोल कर टीम को विजय दिलाई। जिला हॉकी संघ के सचिव मजहर अजीज खान ने बताया कि स्पोर्टस कॉलेज गोरखपुर व मेरठ टीम के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed