{"_id":"6872a63f3ae94b9dbc009767","slug":"the-fair-area-is-divided-into-nine-sectors-100-cameras-and-1100-policemen-are-deployed-barabanki-news-c-315-1-brp1006-143566-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नौ सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, 100 कैमरे, 1100 पुलिसकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नौ सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, 100 कैमरे, 1100 पुलिसकर्मी तैनात
Sat, 12 Jul 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। महादेवा के सावन मेले की सुरक्षा इस बार पहले से ज्यादा सख्त रहेगी। इसके लिए मेला क्षेत्र को चार जोन व नौ सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में सीओ तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र में हर एक स्थान पर नजर रखने के लिए इस बार 60 की जगह 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके माध्यम से गर्भगृह और प्रमुख रास्तों पर भी नजर रखीं जाएगी। इसके अलावा दो ड्रोन कैमरे भीड़ प्रबंधन पर भी नजर रखेंगे।
इसकी निगरानी की कमान एएसपी उत्तरी विकासचंद्र त्रिपाठी संभालेंगे। सोमवार के दिन सुरक्षा के लिहाज से 12 थानों के प्रभारी, दो सीओ समेत करीब 1100 पुलिसकर्मी मेला क्षेत्र तैनात रहेंगे। गर्भगृह समेत बैरीकेंडिंग व अन्य प्रमुख स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का सीधा कनेक्शन डीएम-एसपी के मोबाइल से भी जुड़ा रहेगा। मेला क्षेत्र में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी 70 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
पार्किंग की अलग व्यवस्था
महादेवा मेले में आने वाले शिव भक्तों और कांवरियों के लिए छह जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। केसरीपुर के पास पुराना हाईवे, महादेवा ऑडिटोरियम, बुढ़वल शुगर मिल मैदान, महादेवा-परसपुर-बिन्दौरा मार्ग और मीतपुर गांव के पास तथा मेला परिसर के ठीक सामने मैदान में पार्किंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां
महादेवा ऑडिटोरियम में एक बैठक कर डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने मेला परिसर की सुरक्षा तैयारियों को परखा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सजगता का पाठ पढ़ाया। डीएम ने कहा कि लोग सेवा भाव से ड्यूटी करते हुए श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करें।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिसकर्मियों से कहा कि ड्यूटी का समय समाप्त होने के बाद भी जब तक दूसरा सहयोगी न आ जाए तब तक ड्यूटी से ना हटे। बैठक के बाद डीएम-एसपी ने मंदिर परिसर पहुंचकर वहां की तैयारियों का भी जायजा लिया। डीएम ने सरोवर में गंदगी देख बीडीओ सूरतगंज को सफाई करवाकर फोटो भेजने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोधेश्वर महादेव पर जलाभिषेक चढ़ाकर पूजा अर्चना भी की।