{"_id":"57eeaa1b4f1c1bc01c575380","slug":"the-effect-does-not-show-up-anywhere-in-the-city-on-high-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कहीं नहीं दिखा हाई अलर्ट का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कहीं नहीं दिखा हाई अलर्ट का असर
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
सिर्फ रेलवे स्टेशन पर दिखी चौकसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओके में सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भले ही देश, प्रदेश व जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया हो लेकिन इसका असर यहां नहीं दिखाई पड़ा है। शुक्रवार को जब अमर उजाला की टीम ने शहर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था व अलर्ट की पड़ताल की तो ज्यादातर सार्वजनिक जगहों पर न तो पुलिस मिली और न ही कोई चेकिंग ही होती दिखी। सिर्फ रेलवे स्टेशन पर ही जीआरपी यात्रियों व प्लेटफार्म पर चेकिंग करते हुए मुस्तैद नजर आई है। वहीं एसपी शहर व जिले में बेहतर पुलिसिंग व संदिग्धों पर नजर रखने का दावा कर रहे है।
सीन एक: बस अड्डे पर नजर नहीं आए पुलिसकर्मी
शहर में सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित बस अड्डे पर हर समय दर्जनों यात्रियों की भीड़ रहती है। सुरक्षा के लिहाज से यह इलाका संवेदनशील भी माना जाता है। हाई अलर्ट के बावजूद बस अड्डे पर कहीं कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आया। यहां पर यात्रियों का सामान इधर उधर रखा रहा लेकिन उसे चेक करने वाला कोई नहीं। पुलिस की लापरवाही से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यहां की पुलिस किस तरह से तैयार है।
सीन दो : बाजारों में नहीं सुरक्षा के इंतजाम
शहर में धनोखर चौराहे के आस पास सभी प्रमुख बाजार है। यहां पर नवरात्र के चलते श्ुाक्रवार को पूरे दिन खरीदारी के लिए लोगोें की भीड़ लगी रही। यहां पर हनुमान मंदिर व भीड़ भाड़ होने के चलते पुलिस की तैनाती के निर्देश हैं। लेकिन शुक्रवार की दोपहर धनोखर चौराहे पर न तो कहीं पर पुलिस दिखी और न ही यहां पड़े लावारिस सामान की किसी ने चेकिंग की। इसी तरह शहर के अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर पुलिस की तैनाती नहीं नजर आई।
विज्ञापन
संदिग्ध व्यक्ति मिले तो नजदीकी थाने व 100 नंबर पर दे सूचना
यदि जिले में किसी भी इलाके में किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति मिले तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद ने ने कहा संबंधित थाने या पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर जिले मेें कहीं से कोई भी किसी संदिग्ध की जानकारी दे सकता है। इसके साथ यदि कहीं पर कोई लावारिस सामान दिखे तो उसके बारे में भी पुलिस को तत्काल सूचित किया जाए।
हाई अलर्ट के चलते शहर व ग्रामीण इलाकों में सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजार में चेकिंग के निर्देश दिए गए है। संदिग्ध व्यक्तियोें पर पुलिस पैनी नजर रख रही है। सभी एसओ को अपने अपने थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग का आदेश दिया है। -राजू बाबू सिंह, एसपी