फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The doctor was absent without notice for nine months

नौ माह से बिना सूचना नदारद मिली डॉक्टर

Sat, 02 Jan 2016 11:35 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
रामनगर सीएचसी पर तैनात एक महिला चिकित्सक नौ माह से और एक नेत्र सहायक पांच माह से बिना सूचना के नदारद है और विभाग को इसकी जानकारी तक नहीं है। शनिवार को सीएमओ द्वारा सीएचसी के निरीक्षण के दौरान इस बात का खुलासा हुआ। जिस पर सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रविन्द्र कुमार ने शनिवार को सीएचसी रामनगर का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि इस दौरान पाया कि यहां पर तैनात डॉ. परवीना पिछले नौ माह से बिना सूचना के नदारद हैं। इसके अलावा यहीं पर तैनात नेत्र सहायक अमृता प्रीतम पिछले पांच माह से बिना सूचना के गैरहाजिर हैं। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में पाया गया कि डॉ. वैशाली भी बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। जिस पर इनका एक दिन वेतन काटते हुए जवाब तलब किया गया है। जानकारी पर बताया गया डॉ. अमित नाइट ड्यूटी करके गए हैं इसलिए नहीं आए हैं। निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर तमाम खामियां पाई गई। लेवर रूम में कई दवाएं मौजूद नहीं थी। इसके अलावा प्रसाधन और इमरजेंसी में गंदगी दिखी। इससे नाराज सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार लाने के आदेश दिए हैं। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक से कहा कि अगली बार निरीक्षण में यदि खामियां मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed