फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The Diwan was decorated, the congregation was delighted with the Shabad Kirtan

Barabanki News: सजा दीवान, शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल

Sat, 31 May 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 31 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The Diwan was decorated, the congregation was delighted with the Shabad Kirtan
बाराबंकी। सिखों के पांचवें गुरु श्री अर्जनदेव महाराज का शहीदी दिवस शुक्रवार को श्रद्घा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह श्री अखंड पाठ की समाप्ति के बाद दीवान सजाया गया। जसप्रीत सिंह ने गुरु महिमा सुनाते हुए गुरु अर्जन देव के जीवन पर प्रकाश डाला। हुजूरी रागी जत्था भाई तीरथ सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। शबद कीर्तन की समाप्ति के बाद लंगर में प्रसाद छकने के साथ सबील पर शरबत पिया।
विज्ञापन

शहीदी दिवस के अवसर पर लाजपत नगर स्थित गुुरुद्वारे में शुक्रवार सुबह से ही संगत का आना शुरू हो गया था। भटिंडा से आए जसप्रीत सिंह ने कीर्तन कर संगत को आध्यात्म में लीन कर दिया। बताया कि गुरु अर्जन देव जी का जन्म वर्ष 1563 में 15 अप्रैल को हुआ था। उनके पिता सिखों के चौथे गुरु, गुरु रामदास थे। सिखों के चौथे गुरु के सबसे छोटे बेटे होने के बावजूद गुरु अर्जन देव को गुरु की गद्दी के लिए चुना गया था और साल 1581 में केवल 18 साल की आयु में वह सिखों के पांचवें गुरु बने थे।
विज्ञापन

गुरु अर्जन देव ने ही अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की नींव रखी थी। शहीदी दिवस को याद रखते हुए गुरुद्वारा साहिब में 40 दिन तक लगातार महिला संगत ने सुखमनी साहिब का पाठ किया। बच्चों ने भी कीर्तन किया। दीवान में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया और कीर्तन का आनंद लिया। इस मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान भूपेंद्र सिंह, रविंदर कालरा, हरपाल सिंह, राजदीप सिंह, चरनजीत सिंह, तनप्रीत सिंह, मलकीत सिंह, तनमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed