{"_id":"56f18a744f1c1bae7ef14d27","slug":"the-death-of-the-young-man-from-the-bike-rider-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के समय बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं पहने हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना टिकैतनगर के टांडा पानापुर गांव निवासी लगभग 28 वर्षीय सोहनलाल पुत्र जगजीवन बाइक से कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के बडे़ला गंाव अपनी रिस्तेदारी में गया था।
मंगलवार को वहां से दोपहर वापस लौटते समय रास्ते में भिटरिया-दरियाबाद मार्ग पर तासीपुर गांव के निकट सामने से आ रही अज्ञात ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद सोहनलाल भाग रहे ट्रक में फंस गया था। जिसके बाद ट्रक चालक ने ट्रक रोक कर पीछे किया तब जाकर शव छूटा और चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाली के एसआई अखण्ड देव मिश्र अन्य पुलिस कर्मियो ने अवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।