फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The death of the aged in the bank, protest

बैंक में पैसा निकालने गए वृद्ध की मौत, हंगामा

Thu, 23 Feb 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 23 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
The death of the aged in the bank, protest
बैंक में पैसा निकालने गए वृद्ध की मौत - फोटो : अमर उजाला
आर्यावर्तं ग्रामीण बैंक की बदोसरायं शाखा में बृहस्पतिवार को पैसे निकालने गए एक वृद्ध की अचानक मौत हो गई। इसके बाद बैंक में एकत्र लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र के ग्राम किन्तूर निवासी श्रीराम (65) वर्ष पुत्र मोहनलाल बृहस्पतिवार को आर्यावर्त ग्रामीण बैक शाखा बदोसरांय में अपने गन्ना के बकाए का पैसा निकालने गया था। तभी दोपहर करीब 12 बजे बैंक के अंदर ही अचानक वृद्ध की तबियत बिगड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बैंक में वृद्ध की मौत होने के बाद वहां मौजूद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस उपनिरीक्षक उमापति दुबे व मनोज कुमार वर्मा ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि पुलिस कह रही है कि मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा। बैंक शाखा प्रबंधक डीबी सिंह का कहना है कि जिस वृद्ध की मौत हुई है वह अस्थमा का मरीज था। शाखा प्रबंधक ने कहा बैंक कर्मियों ने किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती है, वहीं वृद्ध की मौत बैंक से बाहर होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed