फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The crossing closes 120 times in 24 hours, there is a jam throughout the day

Barabanki News: 24 घंटे में 120 बार बंद होती है क्रॉसिंग, दिनभर रहता है जाम

Mon, 16 Dec 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 16 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
The crossing closes 120 times in 24 hours, there is a jam throughout the day
बंकी रेलवे क्राॅसिंग बंद होने पर बैरियर के नीचे से बाइक निकालता युवक।
बाराबंकी। दिन रविवार, दोपहर करीब 12 बजे का समय... बाराबंकी शहर को बंकी कस्बे से जोड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। बंकी कस्बे की ओर वाहनों की कतार लगी थी। लोग इंतजार में थे कि कब फाटक खुले और जाएं। 12.35 पर मालगाड़ी गुजरी तो राहत मिली, मगर पता चला कि अभी दो ट्रेनें और आएंगी। जाने की जल्दी में कुछ लोग बंद फाटक के नीचे से बाइक लेकर चार रेलवे लाइनों को पार कर रहे थे। ट्रेन किस पटरी पर कब आ जाए कोई पता नहीं।
विज्ञापन

यह दृश्य केवल एक दिन या घंटे का नहीं है। शहर में बंकी रेलवे क्रॉसिंग हर आठ से 10 मिनट में बंद हो रही है। आधे घंटे में ही सात ट्रेनें गुजरीं। क्रॉसिंग के पास स्थित बाराबंकी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अरुण रायजादा ने स्वीकार किया कि राजधानी लखनऊ से गोरखपुर व गोंडा रूट के लिए इस क्रॉसिंग से 24 घंटे में 140 से 150 ट्रेनेें गुजरती हैं। ट्रेनें एक के बाद एक आती हैं तो देर तक बंद रखना मजबूरी है। अक्सर क्राॅसिंग पर जाम लगने से ट्रेनें रोकनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

चिढ़कर बोले... सब दिखावा

यहीं पर मिले बंकी के संजीव बाजपेई ने बताया कि यहां कई बार मरीज अस्पताल नहीं पहुंच सके और जान चली गई। सांसद से लेकर विधायक तक से ओवरब्रिज की मांग की गई। लोकसभा चुनाव से पहले सर्वे का दिखावा हो रहा था, धरातल पर कुछ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख की आबादी रहती है कैद
बंकी नगर पंचायत की एक लाख की आबादी अक्सर इस क्रॉसिंग के बंद होने पर मानो कैद हो जाती है। क्रॉसिंग का बंद यहां की दिनचर्या है। गाड़ियों की कतारों के बीच लोग जान जोखिम में डालकर बंद क्रॉसिंग पार करते हें। कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed