{"_id":"69597e16b33a6c63ad0034ab","slug":"the-construction-of-the-ccu-will-be-fast-and-will-start-soon-barabanki-news-c-315-1-slko1014-155460-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सीसीयू का निर्माण तेज, जल्द होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सीसीयू का निर्माण तेज, जल्द होगा शुरू
Sun, 04 Jan 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल के पास 19.24 करोड़ की लागत से बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) जल्द ही शुरू होने जा रही है। इसका निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस यूनिट के शुरू होने से मरीजों को इलाज से लेकर जांच तक सभी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी और उन्हें इलाज के लिए लखनऊ की भागदौड़ से राहत मिलेगी। जिले की करीब पांच लाख से ज्यादा की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। जिला अस्पताल में बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट में 50 बेड होंगे। इसके अलावा इसमें गंभीर बीमारियों से ग्रसित व सड़क हादसों में गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। इस यूनिट में 20 बेड का आइसीयू होगा। इसके अलावा सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थियेटर, लिफ्ट, ऑपातकालीन वार्ड, आर्थो और सर्जरी विंग भी बनाई जा रही है।
यहां पर 24 घंटे इलाज की सुविधा रहेगी। इस यूनिट का निर्माण उत्तर प्रदेश पॉवर काॅर्पोरेशन लिमिटेड करा रहा है। जिस तेजी से कार्य चल रहा है, उससे निर्माण कार्य मार्च से पहले पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। यूनिट के शुरू होने से करीब पांच लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।