फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The constable who committed suicide in Barabanki has also been transferred.

Barabanki News: बाराबंकी में आत्महत्या करने वाली सिपाही का भी तबादला

Wed, 03 Jun 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 03 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The constable who committed suicide in Barabanki has also been transferred.
बाराबंकी। बीते 13 मई को बाराबंकी के 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर में सिपाही शिल्पी (28) का शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस की जांच में मामला आत्महत्या का पाया गया था। शिल्पी की तैनाती कानपुर में थी। हैरत की बात यह है कि इनकी मौत के 18 दिन बाद 30 मई को कानपुर कमिश्नरेट की तबादला सूची जारी हुई जिसमें शिल्पी यादव का स्थानांतरण दूसरे जोन में कर दिया गया।
विज्ञापन

इटावा जिले के जसवंतनगर की रहने वाली शिल्पी (28) वर्ष 2016 में खेल कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती हुई थीं। वह तीरंदाजी की खिलाड़ी थीं। वर्तमान में उनकी तैनाती कानपुर में थी। करीब डेढ़ माह पहले उन्हें प्रशिक्षण के लिए 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी से संबद्ध किया गया था। 13 मई को यहीं पर बैरक के अंदर शिल्पी का शव लटका मिला था। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed