फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The Code of Conduct case on nine persons

नौ पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Sun, 22 Nov 2015 11:37 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में आए दिन आचार संहिता उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को बदोसराय व सफदरगंज पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नौ लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन



थाना बदोसराय पुलिस द्वारा आचार संहिता उल्लंघन मामले में आत्माराम वर्मा, सुरेश कुमार, राजेन्द्र वर्मा, ताज मोहम्मद, कासीराम चौहान, दिग्विजय सिंह, दान बहादुर पुत्र सरन चौहान समस्त निवासीगण ग्राम करोरा को बैनर पोस्टर लगाने को लेकर गिरफ्तार किया है। इन सभी पर गांव के ही ग्रामीणों ने आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत पुलिस से की थी। कोतवाली प्रभारी संजय यादव ने बताया कि सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



वहीं थाना सफदरगंज पुलिस ने अनिल कुमार वर्मा निवासी हमीदपुर व शिवबहादुर यादव निवासी नूरगंज मजरा हमीदनगर को ग्राम हमीदनगर से धारा 144 का उल्लं्घन करके भोज के आयोजन को लेकर गिरफ्तार किया गया है। एसओ जैनुद्दीन अंसारी ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed