फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The bus was defeated Thrashed retired inspector and onther

रिटायर्ड इंस्पेक्टर समेत दो को बस ने रौंदा

Sat, 16 Jan 2016 11:28 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
सफदरगंज थानाक्षेत्र में शनिवार दोपहर एक निजी बस ने बाइक सवार रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर व उनके साथी को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों लखनऊ के रहने वाले थे। दोनों फैजाबाद जिले के भेलसर से लखनऊ लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय रिटायर्ड इंस्पेक्टर कान में मोबाइल फोन की लीड लगाए हुए थे और किसी से फोन पर बात कर रहे थे। वहीं सफदरगंज क्षेत्र में ही हुए अन्य हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना सफदरगंज क्षेत्र में हाईवे पर चौराहे के पास शनिवार को बाइक सवार दो लोगों को फैजाबाद की ओर से आ रही एक निजी बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर जयराम शर्मा(61) पुत्र परमेश्वरदीन निवासी 355/124 निकट आलमनगर रेलवे स्टेशन, थाना तालकटोरा, लखनऊ व उनके साथी हरिमोहन चौबे पुत्र कल्पनाथ चौबे (48) एफ-631 राजाजीपुरम थाना तालकटोरा, लखनऊ की मौके पर ही मौत हो गई। सफदरगंज पुलिस पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार हादसे के समय रिटायर्ट निरीक्षक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे। उनके कान में मोबाइल की लीड लगी थी व किसी से बात कर रहे थे। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है लेकिन उसका चालक भाग गया है।  
विज्ञापन


वहीं दूसरा हादसा भी सफदरगंज थानाक्षेत्र में प्रतापगंज के पास हुआ। जहां पर बाइक से जा रहे शहर कोतवाली क्षेत्र के कैलाश आश्रम वार्ड निकट अफीम कोठी के रहने वाले हीरालाल(55) को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। लोगों ने हादसे में घायल हीरालाल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed