फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The bullies beat the young man in the middle of the road and then clashed with the police.

Barabanki News: युवक को बीच सड़क में पीटा फिर पुलिस से भिड़े दबंग

Thu, 26 Sep 2024 05:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 26 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
The bullies beat the young man in the middle of the road and then clashed with the police.
बाराबंकी। शहर में देर रात दबंगों ने एक युवक को बीच सड़क पर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंचे पीआरवी के सिपाहियों ने जब रोकने की कोशिश की तो उनसे भी अभद्रता की। इसकी सूचना पर कोतवाली से पहुंची पुलिस फोर्स ने बल प्रयोग कर तीनों दबंग युवकों को मौके से गिरफ्तार किया। जख्मी युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के केसरीपुर मजरे छेदा गांव का युवक सूरज शहर के उज्जवल नगर में रहता है। युवक के अनुसार मंगलवार देर रात वह शहर से गुजरे लखनऊ-अयोध्या मार्ग से जा रहा था। इस दौरान पैसार के पास तीन युवक उससे भिड़ने लगे। विरोध किया तो तीनों ने हाथापाई करने के बाद उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच सड़क पर हो रही मारपीट देख सड़क की दूसरी लेन से गुजर रहे लोग रुक गए। उन्होंने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीआरवी के सिपाहियों ने जब मारपीट कर रहे युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वह उनसे भी उलझ कर अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

इसकी सूचना कोतवाली में देने पर पहुंची पुलिस फोर्स ने हंगामा कर रहे तीनों युवकों को दबोच लिया। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवकों की पहचान मसौली के सुरसंडा गांव निवासी मो. आमिर, मो. विलाला व राजा उर्फ इमरान के रूप में हुई। घायल युवक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की तरफ से दूसरा केस
तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ पीआरवी के पुलिसकर्मी की ओर से भी अभद्रता व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपियों पर दूसरा केस भी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed