फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The body of the former village head's son was found hanging from a noose inside the house.

Barabanki News: घर के अंदर फंदे से लटका मिला पूर्व प्रधान के पुत्र का शव

Fri, 05 Dec 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 05 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The body of the former village head's son was found hanging from a noose inside the house.
बाराबंकी। शहर के ओबरी मोहल्ले में पूर्व प्रधान रामकुमार यादव के पुत्र शिवकुमार यादव (36) का शव बृहस्पतिवार सुबह घर के दूसरे हिस्से में फंदे से लटका मिला। यह घटना ऐसे समय हुई जब चार दिन पहले ही चचेरी बहन की शादी संपन्न हुई थी और घर में मांगलिक माहौल बना हुआ था। रिश्तेदार विदा हो रहे थे, तभी हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में डूब गया है।
विज्ञापन

शिवकुमार यादव अविवाहित थे और लखनऊ में रहकर चालक का काम करते थे। उनके बड़े भाई अशोक यादव विवाहित हैं और ओबरी में ही परिवार के साथ रहते हैं। 30 नवंबर को चचेरी बहन की शादी के बाद घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह जब परिजन घर के दूसरे हिस्से में गए, तो शिवकुमार का शव फंदे से झूलता मिला। प्रारंभिक तौर पर यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन परिजन मौत का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं, जिससे यह अब भी रहस्य बनी हुई है। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed