फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The body of a young woman was found hanging from a tree; seven people have been accused of rape and murder

Barabanki News: पेड़ से लटका मिला युवती का शव, सात लोगों पर दुष्कर्म-हत्या का आरोप

Thu, 01 Jan 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 01 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The body of a young woman was found hanging from a tree; seven people have been accused of rape and murder
घुंघटेर। थाना घुंघटेर क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह 20 वर्षीय युवती का शव गांव के बाहर खेत में लगे आम के पेड़ से फंदे में लटका मिला। युवती के अचानक लापता होने और फिर शव मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका के पिता और अन्य परिजनों ने गांव के ही एक अन्य बिरादरी के व्यक्ति सहित कुल सात लोगों पर बेटी को अगवा करने, दुष्कर्म करने और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही असलियत सामने आएगी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार भोर युवती घर से लापता हो गई। उसकी तलाश ही कर रहे थे कि ग्रामीणों ने खेत में पेड़ से उसका शव लटके देखा। यह दृश्य देख गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर गांव के कई लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका की करीब एक माह पहले गोदभराई की रस्म हो चुकी थी और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है। परिजनों की तहरीर पर जांच हो रही है। दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद की रंजिश भी सामने आई है। शुक्रवार को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल डिटेल से खुलेगा राज
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि मृतका एक मोबाइल नंबर का उपयोग कर रही थी। उस नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवती किन लोगों के संपर्क में थी और अंतिम समय में किससे बातचीत हुई थी।

बहन ने जिससे विवाह किया वह भी आरोपी
जांच के दौरान एक और अहम तथ्य सामने आया है कि मृतका की बहन ने भी पड़ोसी गांव के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनमें वह युवक भी शामिल बताया जा रहा है। इस बात की पुष्टि एक पुलिस अधिकारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed