{"_id":"682b84be143294446f040a0a","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-under-the-railway-overbridge-barabanki-news-c-315-1-brp1006-139752-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिला युवक का शव
Tue, 20 May 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 20 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। फतेहपुर मार्ग पर अगानपुर गांव के पास स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सोमवार सुबह करीब 30 साल के युवक का शव पड़ा मिला। उसकी नाक से हल्का खून बह रहा था। काफी प्रयास के बाद भी रामनगर कोतवाली पुलिस को मृतक के शव की पहचान करने में सफलता नहीं मिली।
पुलिस के मुताबिक अगानपुर पुल के नीचे से गुजरी रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर युवक का शव पड़ा था। मृतक पैंट व टी-शर्ट पहने था। उसकी जेब से आठ सौ रुपये भी मिले। रामनगर के एसएचओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि युवक की मौत पुल से गिर कर होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक विच्छेदन गृह में रखवा दिया गया है। (संवाद)