फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The board exams will be conducted under the supervision of 22 sector and 7 zonal magistrates.

Barabanki News: 22 सेक्टर व 7 जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा

Fri, 13 Feb 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 13 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The board exams will be conducted under the supervision of 22 sector and 7 zonal magistrates.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाराबंकी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसको लेकर बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार केा कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में डीएम शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 110 परीक्षा केंद्रों पर 110 केंद्र व्यवस्थापक, 13 संवेदनशील केंद्रों के प्रभारी, 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 7 जोनल मजिस्ट्रेट और पांच सचल दल नियुक्त किए हैं।
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपनी रिपोर्ट सीधे जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त, स्ट्रांग रूम की एक डुप्लीकेट चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास सुरक्षित रहेगी। उनकी उपस्थिति में ही वॉइस रिकॉर्डर युक्त कैमरे के सामने प्रश्नपत्रों का वितरण और उत्तर पुस्तिकाओं की सीलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, डबल लॉक अलमारी का उपयोग, 24 घंटे निगरानी, सीसीटीवी कैमरों को ऑनलाइन रखने तथा इंटरनेट एवं पावर बैकअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को परीक्षा अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित न होने देने के निर्देश दिए। बिजली बाधित होने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। परीक्षा के दौरान ढाई सौ से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed