फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The accused of rape is acquitted, case will be filed against the plaintiff

Barabanki News: दावा आपत्तियों का हुआ निस्तारणा, शासन को भेजी रिपोर्ट

Wed, 06 Aug 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 06 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The accused of rape is acquitted, case will be filed against the plaintiff
बाराबंकी। परिसीमन के बाद वार्डाें की सूची जारी कर दावा आपत्तियां मांगी गई थी। जिला पंचायत सदस्य पद फतेहपुर प्रथम के लिए दो आपत्तियां आई थी। लेकिन दोनों मानक के अनुरूप न होने के चलते इन्हें खारिज कर दिया गया है। अब पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद वार्डाें के परिसीमन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जिला पंचायत सदस्य से सभी 57 वार्ड बरकार हैं परंतु 11 वार्डों में आंशिक परिवर्तन हुआ है। पहले जहां जिले में 1161 ग्राम पंचायतें हुआ करती थी वहीं छह ग्राम पंचायतों के निकायों में शामिल होने के बाद अब 1155 ग्राम पंचायतें बची हैं। इसी प्रकार बीडीसी के पहले जहां 1442 पद हुआ करते थे वहीं 12 पदों के समाप्त हो जाने के बाद 1430 सीटें बची हैं। जिन पर पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है। परिसीमन की सूची जारी होने के बाद जिला पंचायत सदस्य फतेहपुर प्रथम के लिए दो आपत्तियां आई थीं लेकिन यह मानक के अनुरूप नहीं थी जिसकी वजह से इन्हें खारिज कर दिया गया है। अब पूरी रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

स्थिति साफ, इन सीटों पर होगा चुनाव
वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई है। अब ग्राम प्रधान के 1155, क्षेत्र पंचायत के 1430 और जिला पंचायत के 57 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 14,260 पदों पर पंचायत चुनाव कराया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य फतेहपुर प्रथम वार्ड के पद पर दो आपत्तियां आई थी लेकिन दोनों मानक के अनुरूप नहीं थी। इसलिए दोनों आपत्तियों को खारिज करते हुए पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
नीतेश भोंडेले, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed