फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   thana

महिला थाना को नौ वर्ष में नहीं मिल पाया भवन

Mon, 02 Sep 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
thana
बाराबंकी। शहर के एक मात्र महिला थाना को नौ वर्ष से अपना भवन नहीं मिल पाया है। महिला थाने का संचालन पुलिस लाइन स्थित एक आवास में किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए वर्ष 2010 में महिला थाना की स्थापना की गई थी। कोई स्थान उपलब्ध न होने पर पुलिस लाइंस स्थित एक उपनिरीक्षक के आवास में महिला थाना शुरू कराया गया। इसके बाद शहर में थाना बनाने के लिए कोठीडीह इलाके में भूमि की पहचान की गई। डीएम ने पुलिस विभाग को भूमि देने का आदेश भी दिया। इसके बावजूद नए भवन का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका है। महिला थाना के लिए भवन उपलब्ध न होने से पुलिस कर्मियों को काम करने में दिक्कत होती है। थाना दो कमरे में संचालित हो रहा है। एएसपी आरएस गौतम का कहना है कि महिला थाने का नया भवन बनाने के लिए शासन से धन की मांग की गई है। बजट मिलते ही नया भवन बनने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed