{"_id":"61e1d0b56d0b760f3f67cbc4","slug":"tet-barabanki-news-lko6134940130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के घेरे में होगा टीईटी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के घेरे में होगा टीईटी का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। आगामी 23 जनवरी को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा की सुरक्षा को लेकर इस बार कड़े प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा जहां 10 सेक्टर में बांटी गई है। वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तो दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। इसमें एक विभागीय तो एक जिला प्रशासन द्वारा नामित किया जाएगा। परीक्षा में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन कराने के निर्देश परीक्षा केंद्र बने कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को दिए गए हैं।
जिले में टीईटी को लेकर 30 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होने वाली प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 14112 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं दूसरी पाली में 19 परीक्षा केंद्रों पर अपर प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 8878 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा 10 सेक्टर में बांटी गई है। जिसकी जिम्मेदारी एसडीएम स्तर के अधिकारियों को दी गई है। वहीं प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक जिला स्तरीय अधिकारी को जहां स्टेटिक रूप में परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया है।
पर्यवेक्षक के रूप में एक को विभाग तो दूसरे को जिलाधिकारी द्वारा नामित करते हुए परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया है। वहीं कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन कराने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिए गए है। परीक्षा केंद्रों पर मास्क अनिवार्य होगा तो सैनिटाइजर व थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल के तहत सिटिंग प्लान व दो पालियों की परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
टीईटी को पारदर्शी तरीके से संपंन कराने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। वहीं 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट सभी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा में लगाए गए हैं।
-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस