फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tests will be conducted in CHC, facility of blood bank will be available.

Barabanki News: सीएचसी में होंगी जांचें, मिलेगी ब्लड बैंक की सुविधा

Sat, 23 Nov 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 23 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Tests will be conducted in CHC, facility of blood bank will be available.
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। ग्रामीण स्तर पर भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की कवायद शुरू की गई है। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेही घाट परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का निर्माण किया जा रहा है। यूनिट के निर्माण से मरीजों को जिला स्तर पर सरकारी और निजी पैथलॉजी सेंटरों पर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और 15वें वित्त आयोग के तहत ग्रामीण क्षेत्र में संचालित सीएचसी पर जांच और इलाज की सुविधाएं बढ़ाने के लिए इसका निर्माण हो रहा है। यहां विभिन्न जांचों के लिए आधुनिक एक लैब, कंप्यूटर कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। इसमें ब्लड बैंक की भी स्थापना होगी। शुरुआत में जिला अस्पताल से ब्लड को लाकर यहां रखने व जरूरत पर मरीजों में चढ़ाने का काम होगा। उसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन कर यहां करीब 50 यूनिट ब्लड रखने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

पुरानी सीएचसी में लैब के लिए जगह कम होने के कारण नई लैब में सुगमता होगी। इसके बनने से ब्लड की कमी के कारण मरीजों को इलाज के लिए जिले पर नहीं जाना पड़ेगा।सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने बताया कि ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट के साथ ही ब्लाक पब्लिक हेल्थ लैब की स्थापना होने से ब्लड बैंक व सभी जांचों की सुविधा मिलेंगी। इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed