{"_id":"588cdf954f1c1b004dcf3dce","slug":"temperature-fall-down-due-to-rain-cold-restored","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते लुढ़का पारा, लौटी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते लुढ़का पारा, लौटी ठंड
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में शनिवार की सुबह हुई ठंड के बाद खिली धूप में मस्ती करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर से मौसम ने पलटी मारी है। एक दिन पूर्व हुई बारिश के बाद शनिवार की भोर काफी ठंड रही। जिससे लोग रजाई में ही दुबके रहे। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस गिर कर 9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। दोपहर में खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की जिससे खेल मैदान व पार्क गुलजार रहे। शाम ढलते ही फिर से ठंड बढ़ने से लोग घरों में कैद हो गए।
जम्मू कश्मीर में हुई बर्फ बारी और शुक्रवार की सुबह ही बारिश के बाद ठंड के बार फिर से लौट आई है। शनिवार की भोर भीषण ठंड के साथ बह रही शीतलहर लोगों को नश्तर की तरह चुभती रही। जिससे लोग घरों में रजाईयों में ही दुबके रहे। घर के बाहर लोगों ने अलाव का सहारा लिया। ठंड से पशु भी परेशान रहे। रिक्शा चालक, श्रमिक व आम आदमी को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
हालांकि दोपहर में खिली धूप से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। बच्चों ने स्कूल में मस्ती की तो छुट्टी के बाद बच्चों से खेल मैदान व पार्क गुलजार रहे। शाम ढलते ही फिर से ठंड शुरू हो गई। जिससे लोग घरों में कैद रहे। ठंड के चलते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।