फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teenager girl in the garden planted, women in the room to hang

किशोरी ने बाग में तो महिला ने कमरे में लगाई फांसी

Sat, 26 Dec 2015 11:50 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
एक किशोरी और एक महिला ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी का शव उसके गांव के बाहर बाग मेें पेड़ के फंदे से लटकता पाया गया है। वहीं महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों का कहना है कि किशोरी मानसिक रूप से परेशान रहती थी इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। वहीं महिला के घरवालों का कहना कि उसके अपने पति के साथ अक्सर झगड़ा होता था जिसके उसने ये कदम उठाया है। दोनों मामलों में कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


थाना असंद्रा क्षेत्र के लोधपुरवा गांव की  रहने वाली भानमती(17) पुत्री जियालाल शुक्रवार की सुबह घर से खेत की ओर जाने के लिए निकली थी। इसके बाद किशोरी का शव गांव के बाहर एक पेड़ में  फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। उधर से निकल रहे ग्रामीणों ने जब देखा कि किशोरी का शव पेड़ में फंदे से लटक रहा है तो इस बारे में उसके  परिवारीजनों व पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शव फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के  लिए भेजा है। मृतका के पिता जियालाल का कहना है कि भानमती कई साल से मानसिक परेशान थी और आए दिन घर के बाहर ही घूमा करती थी। इनका कहना है कि पुत्री ने खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एएसपी शफीक अहमद ने बताया कि किशोरी मानसिक विक्षिप्त थी जिसके चलते उसने फांसी लगाई है। एएसपी ने कहा इस मामले मेें पुलिस से किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ देवा कोतवाली क्षेत्र के माती की रहने वाली मुन्नी देवी(50) पत्नी कैलाशनाथ ने शुक्रवार की सुबह अपने घर में ही कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब महिला कमरे से नहीं निकली तो उसके परिवारीजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा जिसके बाद महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि महिला व उसके पति को घरेलू बातों को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था इसी के चलते महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed