फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teenager dies of fever; team arrives for investigation.

Barabanki News: बुखार से किशोर की मौत, जांच को पहुंची टीम

Tue, 22 Sep 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 22 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies of fever; team arrives for investigation.
सैदनपुर। कोतवाली क्षेत्र के शेर अली पुरवा में रविवार रात तेज बुखार से 15 वर्षीय किशोर प्रवेश कुमार की मौत हो गई। सोमवार को जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएचसी सिरौलीगौसपुर की टीम ने गांव पहुंचकर मृतक के परिवार के सदस्यों के नमूने जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

गांव निवासी संग्राम के पुत्र प्रवेश को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। परिजनों ने पहले उसका इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बाराबंकी ले जाया गया, जहां जांच में प्लेटलेट्स कम पाए गए। डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

किशोर की मौत के बाद गांव में बीमारी को लेकर लोगों में चिंता है। डॉ. देव प्रताप के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने गांव पहुंचकर मृतक के परिवार के स्वास्थ्य की जानकारी ली और सदस्यों के नमूने जांच के लिए लिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि किशोर की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। परिवार के सदस्यों के नमूनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed