फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teenager dies in bee attack, three children are serious

मधुमक्खी के हमले से किशोर की मौत, तीन बच्चे गंभीर

Wed, 07 Aug 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies in bee attack, three children are serious
बाराबंकी। मधुमक्खियों के हमले में घायल एक किशोर की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घायल तीन बच्चों का सीएचसी में इलाज किया रहा है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मामला बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के अमरा देवी गांव का है। यहां के निवासी रामराज सैनी का बेटा हिमांशु (13) रोजना की तरह मंगलवार शाम अमरा देवी मंदिर में दीपक जलाने गया था। वहीं पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। इसी दौरान किसी ने मधुमक्खियों के छत्ते पर ईंट मार दी।
विज्ञापन

इससे मधुमक्खियों ने हिमांशु व उसके साथ मौजूद रवि, मुन्नी व मालती पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में घायल चारों बच्चों को आनन-फानन में ग्रामीणों ने संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हिमांशु को गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात हिमांशु की मौत हो गई। वहीं घायल रवि, मुन्नी व मालती का इलाज सीएचसी में चल रहा है। हिमांशु की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed