फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teenager dies due to food poisoning, three serious

Barabanki News: फूड पॉइजनिंग से किशोर की मौत, तीन गंभीर

Sat, 27 Jul 2024 05:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 27 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to food poisoning, three serious
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। सुबह का खाना रात में खाने के बाद देर रात एक परिवार के सभी चार लोगों की हालत बिगड़ गई और फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से एक कि हालत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर किया गया। परिजन लखनऊ ले जाने के बजाय घर ले आए, जहां रात में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज के गांव वैद्यखेरा निवासी इंद्रपाल के घर बृहस्पतिवार की सुबह दाल, चावल, राेटी और भिंडी की सब्जी बनी थी। बताते हैं सुबह का बना हुआ खाना इंद्रपाल (42) पुत्र शुभम (12), रिंकू (11) और इंद्रपाल की मां माधुरी (62) ने रात में खाया। इसके बाद देर रात सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। परिजनों से हालत बिगड़ने पर देर रात सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया। जहां से शुभम की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया, जहां से चिकित्सकों उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिजन लखनऊ ले जाने के बजाय घर ले आए, जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव श्रीवास्तव ने बताया कि सभी चारों लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को आशा के साथ गांव भेजा गया, जहां गांव में साफ-सफाई व नालियों में ब्लीचिंग का छिड़काव कराया गया। सभी को खानपान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed