फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   teenager committed suicide by jumping in front of Vande Bharat train In Barabanki

UP News: किशोरी ने वंदे भारत ट्रेन के आगे लगाई छलांग, टुकड़ों में कटकर मौत; रोकनी पड़ी दो ट्रेनें

Tue, 24 Dec 2024 12:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 12:23 PM IST
सार

किशोरी ने वंदे भारत ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। टुकड़ों में कटकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद दो ट्रेनें रोकनी पड़ीं।

विज्ञापन
teenager committed suicide by jumping in front of Vande Bharat train In Barabanki
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन से कट कर उसकी मौत हो गई। घटना दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में पतुलकी गांव के पास की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी। इस दौरान दरियाबाद रेलवे स्टेशन से 10 किलोमीटर दूर अयोध्या की तरफ ट्रेन के सामने एक किशोरी ने अचानक छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट के अनुसार उन्होंने तुरंत ब्रेक लगाई मगर युवती इंजन के नीचे फंसकर कट चुकी थी। कुछ देर में युवती की पहचान पतुलकी गांव के निवासी लवकेश की पुत्री नैंसी (15) के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सियालदाह एक्सप्रेस को भी 15 मिनट रोकना पड़ा

घटना के बाद वंदे भारत ट्रेन पांच मिनट तक रुकी रही लेकिन मार्ग बाधित होने के कारण पीछे सियालदाह एक्सप्रेस को भी 15 मिनट रोकना पड़ा। दरियाबाद के कोतवाल मनोज सोनकर ने बताया कि प्रथमदृष्टया किशोरी ने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed