फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Team 'B' beat Team 'A'

टीम ‘बी’ ने टीम ‘ए’ को 3-2 से हराया

Mon, 29 Nov 2021 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Team 'B' beat Team 'A'
बाराबंकी। पुलिस लाइन ग्राउंड में जवाहर लाल गुप्ता मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। टीम ‘बी’ ने टीम ‘ए’ को 3-2 से हराया। खिलाड़ियों को आयोजकों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

बाबू केडी सिंह की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में रविवार को महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब ने हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसमें दो टीमें ही शामिल रहीं। क्लब के जूनियर हॉकी खिलाड़ी मो. समद के कुशल नेतृत्व में हुए इस टूर्नामेंट में टीम ‘बी’ ने बेहतर तरीके से खेल का परिचय दिखाते हुए टीम ‘ए’ को 3-2 से हराया। इसके मुख्य अतिथि गांधीवादी रघु ठाकुर ने टीम ‘बी’ और टीम ‘ए’ के सभी खिलाड़ियों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा, क्लब के अध्यक्ष सलाउद्दीन किदवई ने कम्पनी बाग चौराहा स्थित बाबू केडी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भारत सरकार से बाबू केडी सिंह की जन्म शताब्दी पर उन्हें खेल रत्न से सम्मानित करने की मांग की गई। इस मौके पर हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय अवस्थी, मो. अफजाल राजू, मुजीब अहमद व पाटेश्वरी प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed